महाराष्ट्र में मस्जिद में धमाके से पहले आरोपी ने सिगरेट पीते हुए बनाई थी रील्स
बीड (महाराष्ट्र) में ईद से पहले मस्जिद में हुए धमाके के मामले में हिरासत में लिए गए आरोपी विजय गव्हाणे ने धमाके से पहले सिगरेट पीते हुए इंस्टाग्राम पर रील्स बनाई थी। वीडियो में आरोपी जिलेटिन की छड़ें भी पकड़े हुए दिख रहा है। पुलिस ने मामले में विजय के साथ एक अन्य आरोपी को भी हिरासत में लिया है।