inshorts

महाराष्ट्र में महिला कबड्डी खिलाड़ी ने कीटनाशक खाकर की खुदकुशी, सामने आए ये कारण

नागपुर (महाराष्ट्र) में 28-वर्षीय महिला कबड्डी खिलाड़ी किरण सूरज ने कथित तौर पर कीटनाशक खाकर खुदकुशी कर ली है जिसे लेकर उसके पति स्वप्निल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। किरण आर्थिक तंगी, नौकरी के झूठे वादे और शादी के बाद मानसिक उत्पीड़न से परेशान थी। स्वप्निल ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2020 में उससे शादी की थी।