महाराष्ट्र में महिला ने तीन बेटियों संग किया सुसाइड
महाराष्ट्र के भिवंडी में एक महिला ने कथित तौर पर अपनी तीन बेटियों (10, 12 और 14 साल) संग फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस के मुताबिक, सभी शव एक ही कमरे में फंदे पर लटके मिले। बकौल पुलिस, "शुरुआती जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।"