महाराष्ट्र के जालना में शुक्रवार की शाम रेलवे ट्रैक पर एक ट्रक फंस गया और तभी ट्रैक पर नांदेड़ की ओर जाने वाली तपोवन एक्सप्रेस आ गई। हालांकि, ट्रेन के ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया जिससे बड़ा हादसा टल गया। मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने ट्रक को हटवाया जिसके बाद ट्रेन रवाना हुई।