महाराष्ट्र में रिश्तेदार की शादी के रिसेप्शन में शामिल हुए उद्धव व राज ठाकरे

महाराष्ट्र में एक रिश्तेदार की शादी के रिसेप्शन में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे शामिल हुए हैं। दरअसल, उद्धव की पत्नी रश्मि ठाकरे के भतीजे शौनक पाटणकर की शादी का रिसेप्शन था और राज ने उद्धव की पत्नी से बातचीत भी की। शौनक के पिता के मुताबिक, उद्धव व राज अलग-अलग समय पर आए थे।