महाराष्ट्र में लाडकी बहिन योजना की अपात्र लाभार्थियों से पैसे वापस मांगेगी सरकार
महाराष्ट्र में लाडकी बहिन योजना को लेकर महिला एवं बाल कल्याण मंत्री अदिति तटकरे ने कहा है कि जो महिलाएं अपात्र हैं और योजना का लाभ उठा रही हैं, उन्हें पैसे वापस करने के लिए कहा जाएगा। योजना के तहत 21-65 वर्ष की उन महिलाओं को ₹1,500/माह दिए जाते हैं जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय ₹2.5 लाख से कम है।