महाराष्ट्र में लड़की बन शख्स ने विधायक से की अश्लील बात, ब्लैकमेल कर मांगे पैसे; हुआ अरेस्ट
TV9 की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र के चांदगढ़ से निर्दलीय विधायक शिवाजी पाटिल को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने लड़की बनकर पाटिल को अश्लील संदेश और तस्वीरें भेजीं, फिर ₹10 लाख की मांग की और पैसे न देने पर उनकी राजनीतिक छवि खराब करने की धमकी दी थी।