महाराष्ट्र में शख्स ने पानी का गुब्बारा फेंकने पर किशोर पर धारदार हथियार से किया हमला
ठाणे (महाराष्ट्र) में होली समारोह के दौरान एक किशोर द्वारा गलती से पानी का गुब्बारा एक शख्स पर फेंकने पर विवाद हो गया। गुस्साए शख्स ने एक 17-वर्षीय किशोर की पिटाई की और धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस के मुताबिक, मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।