महाराष्ट्र में स्कूलों के 50 मीटर के दायरे में नहीं बिकेंगे चिप्स-कोल्ड ड्रिंक, FDA ने लगाया बैन
महाराष्ट्र एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे ने सभी स्कूलों को स्कूल परिसर के 50 मीटर के दायरे में चॉकलेट, चिप्स व कोल्ड ड्रिंक जैसे जंक फूड की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है। बकौल एफडीए आयुक्त, स्कूल कैंटीन के मेन्यू में फलों/सब्ज़ियों/साबुत अनाज/दाल/डेयरी को प्राथमिकता देनी होगी। यह निर्देश सभी प्री-प्राइमरी/प्राइमरी/एलिमेंटरी व सेकेंडरी स्कूलों/आवासीय स्कूलों/छात्रावासों आदि पर लागू होगा।