पालघर (महाराष्ट्र) में पुलिस ने एक सूटकेस में बिना धड़ के एक महिला का कटा हुआ सिर बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि कुछ बच्चों को खेलते समय यह सूटकेस मिला जिसके बाद उन्हें सूचना दी गई। बकौल पुलिस, फोरेंसिक विशेषज्ञ सबूत जुटाने के लिए घटनास्थल का दौरा करेंगे व हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच जारी है।