भिवंडी (महाराष्ट्र) में सड़कों पर जलभराव के चलते ट्रैफिक जाम की स्थित पैदा हो गई है। हालांकि, इस बीच शादाब नामक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा जिसमें वह 'स्पाइडर-मैन' की वेशभूषा में ट्रैफिक जाम हटाने में मदद कर रहा है। बकौल शादाब, नगर पालिका के अधिकारी जलभराव की समस्या ठीक करने नहीं आए जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।