महाराष्ट्र में सहकारी बैंक से ₹97.4 करोड़ के गबन के आरोप में पूर्व MLC हुआ गिरफ्तार
छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र) में शुक्रवार को सहकारी बैंक से ₹97.4 करोड़ के गबन के आरोप में कांग्रेस के पूर्व एमएलसी सुभाष जांबड को गिरफ्तार किया गया है। आर्थिक अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि अजंता शहरी सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष जांबड पर 2006-2023 के बीच ₹97.4 करोड़ की हेराफेरी करने के आरोप में 2 मामले दर्ज हैं।