अमरावती (महाराष्ट्र) के सोनेरी गांव में घर के सामने लगे बिजली के खंभे को हटवाने की मांग कर एक किसान पोल के ऊपर खटिया लटकाकर बैठ गया और विरोध-प्रदर्शन कर रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, किसान ने कई बार बिजली का खंभा हटाने की शिकायत की लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।