महाराष्ट्र में हुआ वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, बचाए गए दुर्लभ सांप, ओरंगुटान व सरीसृप

ठाणे (महाराष्ट्र) के डोंबिवली में एक अपार्टमेंट में छापेमारी कर वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़ किया है। अभियान में कई दुर्लभ प्रजाति के वन्यजीवों जैसे छिपकली, कछुए, ओरंगुटान, दुर्लभ प्रजाति के सांप और अन्य सरीसृपों को बचाया गया है। यह ऑपरेशन ठाणे और कल्याण के वन रेंज अधिकारियों और मनपाड़ा पुलिस स्टेशन की टीम ने साथ मिलकर चलाया।