नासिक (महाराष्ट्र) में एक होटल की पार्किंग में कार के नीचे आने से 5-वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। घटना के समय बच्चा अपने पिता के साथ गार्डन में खेलने गया हुआ था और वह अचानक भागकर कार के सामने आ गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।