पुणे (महाराष्ट्र) के सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में चूहों ने एक छात्र को 4 बार काटा जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 2 अन्य छात्रों में रेबीज़ के लक्षण दिखाई दिए हैं। छात्रों के मुताबिक, हॉस्टल में चूहों ने खाने-पीने का सामान, किताबें और कपड़े नष्ट कर दिए हैं लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।