महाराष्ट्र व झारखंड चुनाव में पोलिंग लाइन के बीच में कुर्सियां या बेंच लगवाएंगे: ईसी
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने महाराष्ट्र व झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान करते हुए कहा है कि महाराष्ट्र में 1 लाख से ज़्यादा जबकि झारखंड में 29,000 से ज़्यादा मतदान केंद्र होंगे। उन्होंने कहा कि पोलिंग लाइनों में कुर्सियां या बेंच लगवाई जाएंगी। महाराष्ट्र में 20-नवंबर और झारखंड में 13 नवंबर व 20 नवंबर को मतदान होगा।