महाराष्ट्र सरकार जापानी तकनीक से किसानों की आय करेगी दोगुनी
महाराष्ट्र सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए जापानी तकनीक का उपयोग करने वाली है। जापान की संस्था M2 Labo के साथ मिलकर सरकार किसानों की दशा बदलने वाली है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि M2 Labo संस्था के साथ मिलकर मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार, मॉडल फार्म और ग्रीन हाउस पर काम किया जाएगा।