महाराष्ट्र सरकार ने ₹30 लाख से अधिक कीमत वाले EV पर लगाया 6% कर, महंगे होंगे लग्ज़री EV
महाराष्ट्र सरकार ने ₹30 लाख से अधिक कीमत वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (ईवी) पर 6% मोटर व्हीकल टैक्स लगाने का फैसला किया है। महाराष्ट्र सरकार के बजट प्रस्तावों के मुताबिक, यह टैक्स 2025-26 वित्तीय वर्ष से लागू होगा जिससे लग्ज़री ईवी की कीमत बढ़ सकती है और इनकी बिक्री पर भी असर पड़ सकता है।