महाराष्ट्र सरकार ने 0-14 साल की लड़कियों को मुफ्त कैंसर वैक्सीन देने का किया एलान
महाराष्ट्र सरकार ने नवजात से 14 साल तक की लड़कियों को मुफ्त कैंसर वैक्सीन देने का एलान किया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर ने शनिवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा, "जीवनशैली में बदलाव से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। अब यह बच्चों समेत सभी आयु समूहों में फैल रहा है।"