महाराष्ट्र सरकार ने ईद के मौके पर नागपुर हज हाउस को आवंटित किए ₹1.2 करोड़

महाराष्ट्र सरकार ने ईद पर नागपुर हज हाउस के लिए ₹1.2 करोड़ आवंटित किए हैं। अल्पसंख्यक विभाग के मुताबिक, हज हाउस बिल्डिंग की मरम्मत, इसके सामने की जगह में पार्किंग और सौंदर्यीकरण के लिए यह राशि आवंटित की गई है। नागपुर हज हाउस में हज यात्रियों के लिए ठहरने की अस्थाई सुविधा और हज को लेकर प्रशिक्षण दिया जाता है।