महाराष्ट्र सरकार ने वर्ल्ड चैंपियन स्मृति, जेमिमा और राधा यादव को दिए ₹2.25 करोड़

महाराष्ट्र सरकार ने महिला वनडे विश्व कप चैंपियन स्मृति मांधना (बल्लेबाज़), जेमिमा रॉड्रिग्स (बल्लेबाज़) और राधा यादव (स्पिनर) को ₹2.25-2.25 करोड़ देकर सम्मानित किया है। साथ ही भारतीय महिला टीम के हेड कोच अमोल मज़ूमदार को ₹22.5 लाख का चेक दिया है। वहीं, यूपी सरकार ने ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के लिए ₹1.5 करोड़ की इनामी राशि का एलान किया है।