inshorts

महिला IAS अफसर को मिली सज़ा? राजस्थान में PM की रैली में तकनीकी गड़बड़ी के बाद हटाई गईं

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अर्चना सिंह को राजस्थान के सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के सचिव पद से हटा दिया गया है। विभागीय आदेश में इसके पीछे प्रशासनिक कारणों का हवाला दिया गया है। इससे पहले बांसवाड़ा में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के दौरान तकनीकी गड़बड़ी के चलते वीडियो स्क्रीन्स लगभग 10 मिनट तक ब्लैंक रही थीं।