IPS अफसर पत्नी ने पति को झूठे मामले में भिजवाया था जेल, सुप्रीम कोर्ट ने दिया माफी मांगने का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने पति व ससुरालवालों के खिलाफ कई फर्ज़ी केस दर्ज करवाकर 'शारीरिक-मानसिक पीड़ा' देने के लिए एक महिला आईपीएस अफसर को माफी मांगने को कहा है। महिला अफसर को हिंदी-अंग्रेज़ी अखबार में माफीनामा छपवाना होगा। कोर्ट ने कहा कि फर्ज़ी मामलों के चलते अफसर के पति को 109 दिन जबकि ससुर को 103 दिन जेल में रहना पड़ा।