भारतीय महिला अंडर-19 टीम की ओपनर गोंगाडी त्रिशा ने आईसीसी महिला अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 7 मैचों में 77.25 की औसत से 309 रन बनाए। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत की श्वेता सहरावत के नाम था जिन्होंने-2023 में 7 पारियों में 99 के औसत से 297-रन बनाए थे।