पीलीभीत (यूपी) के एक नगर पंचायत कार्यालय का शनिवार को एडीएम रितु पुनिया ने औचक निरीक्षण किया। उनके हाथ लगाते ही एक कमरे की खिड़की उखड़ गई जिसका वीडियो सामने आया है। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा, "लो पकड़ो अपनी खिड़की।" उन्होंने अधिशासी अधिकारी को 3 दिन के भीतर सभी कमियों को ठीक कराने का निर्देश दिया।