महिला आरपीएफ कर्मियों को सुरक्षा के लिए रेलवे देगा 'चिली स्प्रे', जारी किया प्रेस नोट

भारतीय रेलवे ने महिला रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कर्मियों को अतिरिक्त सुरक्षा के लिए 'चिली स्प्रे' उपलब्ध कराने का फैसला किया है। शुक्रवार को एक सरकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर रेलवे ने बताया कि यह गैर-घातक लेकिन प्रभावी हथियार है। इससे महिला कर्मियों को अकेले या बच्चों के साथ यात्रा कर रहीं महिला यात्रियों की सुरक्षा करने में मदद मिलेगी।