महिला के अंडरगार्मेंट्स चुराकर पैंट में छिपाते हुए CCTV में कैद हुआ सिंगापुर का शख्स

सिंगापुर में महिला के अंडरगार्मेंट्स चुराने वाले एक 27-वर्षीय युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। कई दिनों से अंडरगार्मेंट्स चोरी होने से परेशान एक महिला ने अपने अपार्टमेंट के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाया था जिसमें युवक अंडरगार्मेंट्स चुराकर अपनी पैंट में छिपाते दिखा। वहीं, कैमरे पर नज़र पड़ते ही युवक ने महिला के अंडरगार्मेंट्स वापस रख दिए थे।