महिला को कुत्तों ने नोचकर मार डाला, US में गिरफ्तारी से बचने के लिए मालिक ने किया हार्ट अटैक का नाटक
अमेरिका में दो पालतू कुत्तों ने 50-वर्षीय महिला पर हमला कर उसे नोच-नोचकर मार डाला जिसके बाद पुलिस ने उनके मालिक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरफ्तारी के दौरान उसने हार्ट अटैक आने का नाटक कर पुलिस कार्रवाई से बचने की कोशिश की। बकौल रिपोर्ट, घायल महिला ने इमरजेंसी नंबर पर पुलिस से कहा, "मैं मर रही हूं।"