महिला को गर्भवती कर पैसे कमाने की चाहत में 44 वर्षीय शख्स ने गंवाए ₹11 लाख
पुणे के एक 44-वर्षीय कॉन्ट्रैक्टर ने 'प्रेग्नेंट जॉब' स्कैम में ₹11 लाख गंवा दिए हैं। उसने एक ऑनलाइन विज्ञापन देखा था जिसमें एक महिला को गर्भवती करने पर ₹25 लाख का ऑफर दिया गया था। शख्स ने जब विज्ञापन वाले नंबर पर कॉल किया तो धोखेबाज़ों ने रजिस्ट्रेशन जैसी औपचारिकताओं के नाम पर उससे पैसे ट्रांसफर करा लिए थे।