महिला की तरह दिखने के लिए जापान में सिलिकॉन बॉडीसूट व मास्क पहन रहे पुरुष, छिड़ी बहस
जापान में एक नया ट्रेंड सामने आया है जिसमें महिलाओं की तरह दिखने के लिए कई पुरुष सिलिकॉन बॉडीसूट और मास्क पहन रहे हैं। इसके बाद महिला सुरक्षा को लेकर बहस छिड़ गई है। जापानी मीडिया के मुताबिक, ऐसे ही एक पुरुष बॉडीसूट पहनकर महिलाओं के टॉयलेट में घुस गया था और उनके साथ फोटों खिंचवाने लगा था।