inshorts

महिला को निर्वस्त्र कर झारखंड में की गई पिटाई, खून निकालकर किया गया तांत्रिक अनुष्ठान

झारखंड में एक महिला को 'डायन' बताकर 7 लोगों द्वारा घर में घुसकर उसे निर्वस्त्र कर पीटने, शरीर पर ब्लेड मारने और उसके खून का तांत्रिक अनुष्ठान में इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। इसके बाद महिला को गया (बिहार) ले जाकर उसका सिर मुंडवा दिया गया। बकौल महिला, डायन मुक्ति के नाम पर उससे ₹30,000 भी वसूले गए।