महिला के बाल काटे, कपड़े फाड़े, फिर जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया; उज्जैन में 11 पर केस
उज्जैन (एमपी) में एक विवाहिता से ससुराल वालों द्वारा मारपीट, बाल काटने, कपड़े फाड़ने के बाद उसे अर्धनग्न अवस्था में जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने 11-लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। बकौल रिपोर्ट्स, बच्चों संग अलग रह रही यह महिला संपत्ति में हिस्सा मांगने ससुराल पहुंची थी।