दुमका (झारखंड) में मंगलवार को एक महिला को 'डायन' मानकर रिश्तेदारों ने उससे मारपीट की और बीच-बचाव करने आए उसके पति-बेटे को पोल से बांधकर बेरहमी से पीटा जिससे बेटे की मौत हो गई। पीड़िता की बेटी ने बताया कि उसके एक रिश्तेदार काफी दिनों से बीमार हैं जिसके लिए उनका परिवार उसकी मां को ज़िम्मेदार मानता है।