मेरठ (यूपी) में एक महिला के गर्भाशय की जगह लिवर में 12 हफ्ते का भ्रूण विकसित होने का मामला सामने आया है। पेट दर्द-उल्टी की शिकायत पर महिला की एमआरआई कराई गई। इसे 'रेयरेस्ट ऑफ रेयर' केस बता रहे डॉक्टरों के मुताबिक, महिला के लिवर के दाहिने हिस्से में भ्रूण दिखा और उसकी धड़कन भी स्पष्ट सुनाई दे रही है।