महिला की लगी ₹3 करोड़ की लॉटरी, बेटी के बर्थडे पर गहने गिरवी रखकर खरीदे थे टिकट

लुधियाना (पंजाब) में बेटी के जन्मदिन पर गहने गिरवी रखकर लॉटरी के चार टिकट खरीदने वाली महिला की ₹3 करोड़ की लॉटरी निकली है। महिला घरों में काम करती है और उसका तलाक हो चुका है। उसने कहा कि वह बेटी को अच्छे से पढ़ाएगी। उसे 12 दिन में ही पता चला कि उसके टिकट पर बंपर इनाम निकला है।