मुंबई लोकल ट्रेन में महिला कोच में सफर कर रहे एक पुरुष यात्री ने रेलवे कर्मचारी पर मोबाइल फोन से हमला कर दिया। दरअसल, यात्री को कर्मचारियों ने पुरुषों के कोच में जाने को कहा था। इसपर आरोपी ने वरिष्ठ ट्रेन मैनेजर प्रियेश गिरी के सिर पर मोबाइल से वार कर दिया। पुलिस ने आोरपी को गिरफ्तार कर लिया है।