बांग्लादेश की तेज़ गेंदबाज़ जहांआरा आलम ने पूर्व चयनकर्ता और टीम मैनेजर मंजुरुल इस्लाम पर यौन उत्पीड़न समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, "2022 वर्ल्ड कप में नेट्स में बॉलिंग करने के दौरान मंजू भाई मेरे पास आए और अपना हाथ मेरे कंधे पर रखकर पूछा- 'आपके पीरियड्स को कितने दिन हो गए?' वह जबरन गले लगाते थे।"