महिला चेस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची दिव्या देशमुख, जीत के बाद हुईं इमोशनल

अंतरराष्ट्रीय मास्टर दिव्या देशमुख एफआईडीई महिला शतरंज विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने डी हरिका को रैपिड वर्ग में टाईब्रेक में 2-0 से हराया। मैच जीतने के बाद दिव्या इमोशनल हो गईं जिसका वीडियो सामने आया है। गौरतलब है कि एफआईडीई के शतरंज विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने वालीं दिव्या दूसरी भारतीय महिला हैं।