महिला डॉक्टर व स्टाफ से मारपीट करने वाले शिवसेना पार्षद रमेश को किया गया गिरफ्तार

ठाणे (महाराष्ट्र) के डोंबिवली में केडीएमसी शास्त्रीनगर अस्पताल में महिला डॉक्टर-स्वास्थ्यकर्मियों से मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले म्हात्रे ने अपना बचाव करते हुए कैमरे ऐंगल को इसके लिए ज़िम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा, "मैं पूरे भरोसे से कहता हूं...मैंने महिला डॉक्टर पर हाथ नहीं उठाया।"