एक महिला द्वारा अपने नाती की शादी को लेकर किए गए सवाल पर चैटजीपीटी के जवाब का वीडियो सामने आया है। इसमें एक 88-वर्षीय महिला 'मेरा नाती 28 साल का है, शादी नहीं करना चाहता...क्या तुम बता सकती हो क्यों?' पूछती है जिस पर चैटजीपीटी कई कारणों के साथ महिला को अपने नाती को थोड़ा समय देने को कहती है।