महिला ने US में लॉटरी में जीते ₹1.3 करोड़, 3 चैरिटी को दान में दिए रुपए
अमेरिका की कैरी एडवर्ड्स नामक महिला ने लॉटरी में $150,000 (करीब ₹1.3 करोड़) जीते और पूरे पैसे चैरिटी में 3 संस्थाओं को दे दिए। एडवर्ड्स ने डिमेंशिया से पीड़ित लोगों की मदद करने वाली एक संस्था को भी पैसे दिए जिससे उनके पति की मौत हुई थी। एडवर्ड्स को उम्मीद है कि उनका यह फैसला अन्य लोगों को प्रेरित करेगा।