inshorts

महिला ने अपनी वसीयत में कर दी एक गलती, ₹12 करोड़ की संपत्ति 18 रिश्तेदारों में बंटने की आई नौबत

ब्रिटेन की डोरोथी जॉर्ज की दूसरी वसीयत में हुई एक गलती के कारण उनकी ₹12 करोड़ की संपत्ति उनके भतीजे-भतीजी के बजाय लगभग 18 रिश्तेदारों में बंटने की नौबत आ गई। दूसरी वसीयत में एक शर्त थी जिसके तहत उनकी पिछली सभी वसीयतें रद्द कर दी गई थीं। अदालत ने क्लॉज़ को गलती माना और पहली वसीयत को वैध ठहराया।