महिला ने अमेरिका में 3 खिलाड़ियों को रेप के आरोप में दिलवाई थी सज़ा, अब कहा- मैंने झूठ कहा था

अमेरिका की एक महिला ने 2006 में ड्यूक यूनिवर्सिटी के तीन लैक्रोस खिलाड़ियों पर रेप का आरोप लगाया था लेकिन अब महिला ने एक पॉडकास्ट में कहा कि कहानी मनगढ़ंत थी और आरोप झूठे थे। महिला ने कहा कि उम्मीद है तीनों मुझे माफ कर देंगे। दरअसल, जांच के बाद 2007 में तीनों खिलाड़ियों को निर्दोष घोषित किया गया था।