बांकुड़ा (पश्चिम बंगाल) में एक अस्पताल के टॉयलेट में एक महिला ने प्री-मैच्योर बच्चे को जन्म दिया जिसे एक आवारा कुत्ता मुंह में दबाकर भाग गया। महिला पेशाब का सैंपल देने के लिए टॉयलेट गई थी। वहीं, अस्पताल परिसर में मुंह में बच्चे को दबाए कुत्ते की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है।