महिला ने एमपी में गला घोंटकर की ढाई साल की बेटी की हत्या, कारण का हुआ खुलासा
छिंदवाड़ा (एमपी) में एक महिला ने अपनी ढाई साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी है जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। संदिग्ध परिस्थितियों में बच्ची की मौत होने के बाद पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घोंटने की बात स्पष्ट हुई थी। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसकी बेटी उसे काफी परेशान कर रही थी।