महिला ने छत्तीसगढ़ में पति की हत्या कर शव सूटकेस में ठूंसा, फोन पर बेटी को कहा- तेरे बाप को मार डाला
जशपुर (छत्तीसगढ़) में एक महिला ने विवाद के दौरान पति की धारदार हथियार से हत्या कर शव को सूटकेस में छिपा दिया और फरार हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, उसने अपनी बेटी को फोन कर बताया कि उसने उसके पिता को मार डाला है। बेटी की सूचना पर मामले का खुलासा हुआ और पुलिस शव तक पहुंची।