महिला ने झगड़े के बाद की लिव-इन पार्टनर की हत्या, वारदात से पहले दोनों ने पी थी शराब

बिजनौर (यूपी) में एक शख्स की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है कि हत्या उसकी लिव-इन पार्टनर ने की थी। बकौल पुलिस, दोनों ने शराब पी जिसके बाद उनमें कहासुनी हो गई थी। अधिकारियों के मुताबिक, शख्स ने स्टूल पर चढ़कर फांसी लगाने की धमकी दी जिसके बाद महिला ने पैरों पर लात मारकर उसे लटका दिया।

Load More