महिला ने कर्नाटक में डॉक्टर को मेसेज कर कहा- गोलियां बता दो जिससे सास को मार सकें

बेंगलुरु (कर्नाटक) में एक महिला ने डॉक्टर को वॉट्सऐप पर मेसेज कर ऐसी गोलियां बताने को कहा कि जिससे उसकी 70 वर्षीय सास को मारा जा सके। डॉक्टर ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी जिसके बाद महिला को पूछताछ के लिए बुलाया गया। 40 वर्षीय महिला ने बताया कि वह असल में दवा खाकर खुद को मारना चाहती थी।