महिला ने तमिलनाडु में ऑर्डर की चूहे को मारने वाली दवा, राइडर ने डिलीवर करने से किया इनकार
तमिलनाडु में एक ब्लिंकिट डिलीवरी राइडर ने देर रात एक महिला को चूहे मारने की दवा के तीन पैकेट देने से मना कर दिया जिसके कारण उसकी तारीफ हो रही है। राइडर जब महिला के घर पहुंचा तो उसकी आंखों में आंसू थे। राइडर ने बताया, "वह रो रही थी...मैंने उससे कहा कि 'चाहे कुछ भी हो, आत्महत्या मत करो'।"